11 अगस्त 2014 - 03:21
बहुत जल्द इराक़ से आतंकवादियों का सफ़ाया हो जाएगा।

इराक़ के कुरदिस्तान इलाक़े के प्रमुख़ मसऊद बारेज़ानी ने इर्बील में फ्रांस के विदेशमंत्री लोरान फ़ाब्यूस के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस बात का उल्लेख करते हुए कि बहुत जल्द इराक़ से आतंकवादियों का सफ़ाया कर दिया जाएगा

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के कुरदिस्तान इलाक़े के प्रमुख़ मसऊद बारेज़ानी ने इर्बील में फ्रांस के विदेशमंत्री लोरान फ़ाब्यूस के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस बात का उल्लेख करते हुए कि बहुत जल्द इराक़ से आतंकवादियों का सफ़ाया कर दिया जाएगा, कहा कि यह जंग, एक आतंकवादी समूह के साथ नहीं है, बल्कि एक ट्रेंड संगठित गिरोह जिसका उद्देश्य फ़साद पैदा करना और अरबों और कुर्दों को आपस में लड़वाना है। बारेज़ानी ने आतंकवादी तकफ़ीरी समूह दाइश के मुक़ाबले में इराक़ के कुरदिस्तान क्षेत्र के समर्थन के लिए पीश्मर्गा बलों की क्षमताओं की ओर इशारा करते हुए विश्व समुदाय से अपील की कि वह सेना के समर्थन के साथ, कुर्दों को हथियार दें। फ्रांस के विदेश मंत्री ने दाइश के गुप्त ठिकानों पर अमरीका के हवाई हमलों के प्रभाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ़ जंग के रास्ते में इराक़ियों की उपयोगी कार्यवाहियों को देखते हुए, इराक़ में फ्रांस के हस्तक्षेप, इंसानदोस्ताना सहायता तक सीमित रहेगी। ग़ौरतलब है कि फ्रांस के विदेश मंत्री इराक़ी अधिकारियों के साथ मुलाक़ात के लिए एकइराक़प्रतिनिधिमंडल के साथ बग़दाद के दौरे पर हैं।